पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नितेश धुर्वे का कराया बी.फार्मेसी में प्रवेश, चौकसे कॉलेज बिलासपुर में शुरू होगी पढ़ाई

lok sev
previous arrow
next arrow
सेमरहा के नितेश धुर्वे ने शुरू किया नई राह का सफर, विधायक भावना बोहरा ने कराया बी.फार्मेसी में प्रवेश
पंडरिया। वनांचल ग्राम सेमरहा निवासी नितेश धुर्वे के जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सहयोग से नितेश का बिलासपुर स्थित चौकसे कॉलेज में बी.फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश कराया गया। नितेश के प्रवेश से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे बेटे के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विधायक भावना बोहरा ने नितेश की शिक्षा को लेकर पहल करते हुए उनके बी.फार्मेसी में प्रवेश में सहयोग किया। इस अवसर को परिवार ने लंबे समय से देखे जा रहे सपने के साकार होने जैसा बताया। परिवार का कहना है कि जब किसी बच्चे के सपनों को अपना संकल्प बना लिया जाए, तो उसकी हर उपलब्धि पूरे परिवार के लिए खुशी और गर्व का विषय बन जाती है।
नितेश ने कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनके जीवन में एक दुखद हादसा भी आया, जिसमें उन्होंने अपने प्रिय परिजन को खो दिया। इस घटना का गहरा दुख झेलने के बावजूद नितेश ने हिम्मत नहीं हारी और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा की राह पर आगे बढ़ते रहे।
बी.फार्मेसी में प्रवेश को नितेश के जीवन की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। परिवार का कहना है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ संकल्प, शिक्षा और आत्मविश्वास व्यक्ति को आगे बढ़ने की ताकत देते हैं। नितेश की यह उपलब्धि भी उनके संघर्ष और निरंतर प्रयास का परिणाम है।
परिजनों ने विधायक भावना बोहरा के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नितेश बी.फार्मेसी की पढ़ाई पूरी कर अपने माता-पिता, समाज और वनांचल क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। परिवार और शुभचिंतकों ने नितेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts