गणेश उत्सव समितियों को प्रदेश सचिव कृष्ण पूसम और जिला पंचायत प्रतिनिधि रामगोपाल चंद्राकर ने दिया सहयोग
कुकदुर। क्षेत्र में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण पूसम एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री रामगोपाल चंद्राकर ने जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर गणेश उत्सव समितियों को सहयोग प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जनप्रतिनिधियों द्वारा लखनपुर, कुकदुर, पुटपुटा, पोलमी, चांटा और भेलकी सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की गई। उन्होंने गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और समिति के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान कृष्ण पूसम ने कहा कि गणेश उत्सव क्षेत्र में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी क्षेत्र की सामाजिक एकजुटता को मजबूत करती है। वहीं जिला पंचायत प्रतिनिधि रामगोपाल चंद्राकर ने गणेश उत्सव समितियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन की कामना की।
ग्रामों के गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। युवाओं और ग्रामीणों में गणेश उत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर नानुकल गड़ेवाल, शिवकुमार धुर्वे, अशोक मरावी, देवीचंद श्याम, लाखना मरावी, बसंत साहू, रामशिंग मरावी सहित गणेश उत्सव समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
गणेश उत्सव के अवसर पर गांव-गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में भी पंडालों में पूजा-अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों ने गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाने की बात कही।