पंडरिया विधायक भावना बोहरा पहुंचीं हाथीबुड़ान, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

lok sev
previous arrow
next arrow
वनांचल के अंतिम छोर हाथीबुड़ान पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, जनचौपाल में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम हाथीबुड़ान (बदना) का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव में जनचौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, जरूरतों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली।
वनांचल के अंतिम छोर माने जाने वाले हाथीबुड़ान (बदना) में विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। जनचौपाल के दौरान गांव के लोगों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं के साथ-साथ सड़क, मूलभूत सुविधाओं, शासन की योजनाओं तथा विकास कार्यों से जुड़े विषयों को विधायक के सामने रखा। विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
दौरे के दौरान गांव की माताओं-बहनों ने अपनी बाड़ी में तैयार की गई ताजी हरी सब्जियां विधायक को भेंट कीं। ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने घर की बाड़ी से सब्जियां लाकर भेंट करने के इस भाव ने जनचौपाल के माहौल को आत्मीय बना दिया। विधायक ने भी महिलाओं के इस स्नेह और अपनत्व को सहजता से स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वनांचल क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे और किसी भी व्यक्ति को अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने के साथ ही गांवों में आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।
विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता से सीधे संवाद करना बेहद जरूरी है। गांवों में पहुंचकर लोगों से मिलने से जमीनी स्तर की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी मिलती है। इसी आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों से समन्वय करने में मदद मिलती है।
हाथीबुड़ान (बदना) दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के साथ क्षेत्र के विकास और भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा की। विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वनांचल के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
विधायक भावना बोहरा के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। जनचौपाल के माध्यम से जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों के बीच सीधा संवाद हुआ। माताओं-बहनों द्वारा बाड़ी की सब्जियां भेंट करना ग्रामीणों और विधायक के बीच दिखाई देने वाले आत्मीय संबंध का उदाहरण रहा।
दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय रहने की अपेक्षा जताई।

Related posts