प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कूरलुपानी में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

lok sev
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कूरलुपानी में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनमुना के आश्रित ग्राम कूरलुपानी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल ओटी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।
रामगोपाल ओटी ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन को आसान और बेहतर बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि किस प्रकार सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया।

Related posts