रायपुर में 26 अगस्त को आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया होंगे शामिल

lok sev
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक 26 अगस्त को रायपुर में, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण संयुक्त संगठनात्मक बैठक 26 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया विशेष रूप से शामिल होंगे। प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस कृष्णा पुसाम भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
बैठक सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, रायपुर में शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जनकराम ध्रुव करेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी जिला अध्यक्ष एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक को लेकर आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया जाएगा। संगठन के नेताओं का कहना है कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले डॉ. भूरिया के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा भविष्य की रणनीति को लेकर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे।
प्रदेशाध्यक्ष जनकराम ध्रुव ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं संबंधित सदस्यों को निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बैठक में आगामी रणनीति और संगठनात्मक कार्ययोजना पर लिए जाने वाले निर्णयों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश सचिव कृष्णा पुसाम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया का छत्तीसगढ़ आगमन संगठन के लिए उत्साह और गौरव का विषय है। उनके विचारों, अनुभव और मार्गदर्शन से आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
जय आदिवासी, जय छत्तीसगढ़।

Related posts