13 अप्रैल को “संविधान बचाओ – आरक्षण लागू करो” के समर्थन में सौंपा जाएगा ज्ञापन

lok sev
previous arrow
next arrow
13 अप्रैल को “संविधान बचाओ – आरक्षण लागू करो” के समर्थन में सौंपा जाएगा ज्ञापन
कबीरधाम/रायपुर, 09 अप्रैल 2026। ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले 13 अप्रैल 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में “संविधान बचाओ – आरक्षण लागू करो” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
यह आयोजन ओबीसी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। समिति द्वारा जातीय जनगणना, यूजीसी में सह-आरक्षण लागू करने सहित कई प्रमुख मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी।
समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने बताया कि ओबीसी समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक असमानताओं का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन आवश्यक है, जिससे समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से जातिवार जनगणना में पृथक ओबीसी कॉलम, छत्तीसगढ़ में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने, मंडल आयोग की सिफारिशों को प्रभावी रूप से लागू करने, न्यायपालिका में ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ाने तथा क्रीमी लेयर और NFS जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की मांग उठाई जाएगी।
समिति के जिला प्रभारी विष्णु श्रीवास ने सभी वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपने अधिकारों के लिए एकजुटता का परिचय दें।
जारीकर्ता: मीडिया से ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़

Related posts