प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान आयोजित

lok sev
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान आयोजित
कुई-कुकदुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल कुई-कुकदुर द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घर-घर पहुंचकर उनसे संवाद किया गया तथा योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी ली गई।
यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र कुकदुर के बूथ क्रमांक 33 में आयोजित किया गया। अभियान में शक्ति केंद्र प्रभारी दशरथ कुंभकार, सह प्रभारी यशवंत श्रीवास एवं मंडल कार्यसमिति सदस्य अमित डडसेना ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा की तथा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी साझा की।
अभियान के दौरान प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से लाभान्वित हरेसिंह पिता झिरू बैगा से संपर्क किया गया। इसी प्रकार लखन पिता ढोलू गोंड एवं पतिराम पिता तीरथ श्याम गोंड, जिन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिला है, उनसे भी मुलाकात कर योजना के प्रभाव की जानकारी ली गई।
इसके अलावा महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बिंदा बाई पति नंदराम गोंड तथा रमली बाई पति तीरथ से भी संपर्क किया गया। रमली बाई को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना दोनों का लाभ प्राप्त हुआ है। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, आदिवासी एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की गई हैं। लाभार्थी संपर्क अभियान का उद्देश्य योजनाओं के वास्तविक प्रभाव को जानना तथा जनता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प भी लिया। अभियान के माध्यम से लाभार्थियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts