वनांचल क्षेत्र में पेयजल संकट का समाधान, विधायक भावना बोहरा की पहल पर तीन गांवों में हुआ बोर खनन

lok sev
previous arrow
next arrow
वनांचल क्षेत्र में पेयजल संकट का समाधान, विधायक भावना बोहरा की पहल पर तीन गांवों में हुआ बोर खनन
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा त्वरित पहल किए जाने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्राम पंचायत लोखान अंतर्गत ग्राम कमराखोर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर विधायक भावना दीदी को अवगत कराया था, जिसके बाद उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक की पहल पर ग्राम कमराखोर सहित ग्राम कुई छाता मउहा, ग्राम सिंगपुर भजिडोंगारी तथा वनांचल क्षेत्र के अन्य प्रभावित स्थानों पर बोर खनन कार्य शुरू कराया गया। गर्मी के मौसम में लगातार गिरते जलस्तर और पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई गांवों में लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक भावना बोहरा द्वारा समस्या की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे लोगों को राहत मिली है। बोर खनन कार्य शुरू होने से अब आने वाले दिनों में ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों में यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, लेकिन इस बार जनप्रतिनिधि द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत समाधान की दिशा में कार्य किया गया। इससे लोगों में विश्वास और उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भी विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में पेयजल की व्यवस्था होना सबसे बड़ी जरूरत थी।

क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना दीदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा वनांचल क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होता रहेगा।

Related posts