पंडरिया के पंडरीखार में 15-16 अगस्त को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेंगे ₹10,001

lok sev
previous arrow
next arrow
पंडरीखार में 15-16 अगस्त को होगी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेंगे 10,001 रुपये
भेड़ागढ़ (कवर्धा)। ग्राम पंचायत भेड़ागढ़ के आश्रित ग्राम पंडरीखार-परसेलखार में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 15 और 16 अगस्त को दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह है। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10,001 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रथम पुरस्कार ग्राम पंचायत भेड़ागढ़ के सरपंच अवधेश पात्रे की ओर से दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 7,001 रुपये समिति की ओर से, तृतीय पुरस्कार 5,001 रुपये एमकेसी सिंगापुर/कृष्ण राज आर्मो की ओर से तथा चतुर्थ पुरस्कार 3,001 रुपये राम परस्ते पुलिस की ओर से दिया जाएगा। आदर्श टीम को 1,000 रुपये का पुरस्कार भुवनेश्वर परस्ते की ओर से मिलेगा।
खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज के लिए 1,001 रुपये, मैन ऑफ द मैच के लिए 701 रुपये, बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर के लिए 501-501 रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। सभी ट्रॉफी और मोमेंटो शिक्षक जगत सिंह की ओर से प्रायोजित किए जाएंगे।
मैट पर होंगे मुकाबले
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले आधुनिक मैट पर खेले जाएंगे। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था समिति की ओर से की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 200 रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है। एंट्री केवल प्रतियोगिता के पहले दिन स्वीकार की जाएगी। खिलाड़ियों को अपनी खेल किट स्वयं लानी होगी।
प्रतियोगिता को जिला कबड्डी संघ कबीरधाम एवं ब्लॉक कबड्डी संघ पंडरिया से अनुमति प्राप्त है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सुशील राज आर्मो, सचिव चरित राम धुर्वे और उपाध्यक्ष कृष्ण राज आर्मो सहित जिला एवं ब्लॉक कबड्डी संघ के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
उद्घाटन और समापन में शामिल होंगे कृष्णा पूसम
प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोह में जिला पंचायत क्षेत्र के प्रदेश सचिव एवं आदिवासी कांग्रेस के कृष्णा पूसम अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके शामिल होने से आयोजन को लेकर क्षेत्र में और उत्साह देखा जा रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पंचराम राज 9770251156 और जैमल राज 6268815829 से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts