कड़मा में वैवाहिक कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि की सहभागिता

lok sev
previous arrow
next arrow
कड़मा में वैवाहिक कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि की सहभागिता
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़मा में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पंडरिया की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा (भावना दीदी) की ओर से उनके प्रतिनिधि के रूप में रामगोपाल वट्टी शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी ने ग्राम कड़मा निवासी श्री कन्हैया मरकाम के यहां आयोजित विवाह समारोह में पहुंचकर वर-वधु को शगुन भेंट किया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई भी दी।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जहां सभी ने मिलकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक आयोजनों में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ाव और स्नेह और भी मजबूत होता है।
समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts