लोरमी में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हक-अधिकार की लड़ाई को लेकर लिया संकल्प
लोरमी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लोरमी में आदिवासी कांग्रेस एवं आदिवासी समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा ने आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक बनाया।
कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं बिछिया विधायक नारायण पट्टा, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जनक धुर्वे, राष्ट्रीय समन्वयक महिंद्रा कंवर, राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्टे, ओडिशा प्रभारी हीरावती, संगठन मंत्री कुलदीप, पेंड्रा जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानु, प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस सरजू, बिमलेश्वरी धुर्वे, संतोषी ठाकुर, कबीरधाम जिला अध्यक्ष नारायण धुर्वे सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा नानुकल गड़ेवाल, अशोक मरावी, विष्णु नेताम, संतो धुर्वे, रामजी धुर्वे, देवा मार्को सहित आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत किया गया। डीजे और पारंपरिक उत्साह के बीच समाज के लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। मंच से उपस्थित अतिथियों ने आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों पर अपनी बात रखी।
प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस कृष्णा पुसाम ने कहा कि आदिवासी समाज के हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। समाज के अधिकारों की लड़ाई को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से लड़ने का संकल्प कार्यक्रम में लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, जल-जंगल-जमीन, शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विश्व आदिवासी दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। पूरे कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।