पोलमी में संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

lok sev
previous arrow
next arrow
पोलमी में संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पोलमी में हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, प्राथमिक शाला भेलवानकान एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आश्रम द्वारा संयुक्त रूप से 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के सरपंच, उपसरपंच एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ हुई।
ध्वजारोहण पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी एवं रैली निकाली गई, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में छात्र-छात्राओं ने करमा नृत्य, प्रादेशिक एवं सांस्कृतिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि मधुर सिंह मरावी, उपसरपंच रामनाथ करायत, कालीचरण शिव, अंगद शिव, नानुकलाल गढ़ेवाल, विजय गढ़ेवाल, कंवल मार्को, संतोष सोनी, भागसिंह मरावी, प्राचार्य रामप्यारे पेंद्रो, शिक्षक मो. फिरोज खान, प्रधान पाठक राजेन्द्र नेताम, समन्वयक अशोक पाण्डेय, श्रीमती चंद्रिका पुसाम, श्रीमती ममता धुर्वे, महेश उइके, द्वारिका चंद्रवंशी, खेमराज जांगड़े सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक राकेश सोनी द्वारा किया गया।

Related posts