कुरलूपानी में पेयजल समस्या के समाधान के साथ मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

lok sev
previous arrow
next arrow
कुरलूपानी में पेयजल समस्या के समाधान के साथ मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों की दी गई जानकारी
पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुनमुना के आश्रित ग्राम कुरलूपानी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में एक विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल ओटी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन, साहस और संकल्प के साथ विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ एवं उनके अनुभवों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम कुरलूपानी के ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की उपलब्धता कम होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी पंडरिया विधायक भावना बोहरा को दी गई, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए गांव में बोर खनन की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।

विधायक के प्रयासों से गांव में बोर खनन कार्य प्रारंभ होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक भावना बोहरा ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे जल्द ही गांव में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामवासियों ने विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा समय पर समस्या का समाधान कराने से लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। ग्रामीणों ने विधायक के इस संवेदनशील एवं जनहितकारी प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं का इसी तरह निराकरण होता रहेगा।

Related posts