विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी ने वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपति को दी शुभकामनाएं

lok sev
previous arrow
next arrow

विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी ने वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपति को दी शुभकामनाएं
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कामठी एवं मुनगाडीह निवासी श्री रामदयाल चेचाम एवं श्री चरण टेकाम के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में 17 जून 2026 को विधायक प्रतिनिधि (कुकदुर) रामगोपाल वट्टी शामिल हुए। उन्होंने पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ओर से नवविवाहित वर-वधु को शगुन भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर रामगोपाल वट्टी ने विधायक भावना बोहरा का संदेश परिवारजनों तक पहुंचाते हुए नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच प्रेम, विश्वास और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने वाला पवित्र बंधन है।
कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों एवं ग्रामीणों से भी उन्होंने मुलाकात की तथा परिवार को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों ने विधायक प्रतिनिधि के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
वैवाहिक समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में रिश्तेदार, ग्रामीणजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

Related posts